लालच: एक घातक तमन्ना [Greed: A Fatal Desire] | DW Documentary हिन्दी
DW Documentary हिन्दी91:122021
18.08.2021 - “लोगों को बहुत सारी चीज़ें अर्जित करना पसंद है, क्योंकि ऐसा करके उन्हें लगता है कि वो हमेशा ज़िंदा रह सकेंगे,“ ऐसा कहना है अमेरिकी मनोवैज्ञानिक शेल्डन सॉलोमन का, जिनका मानना है कि आज के दौर के भौतिकवाद और उपभोक्तावाद से, भविष्य में भयानक परिणाम होंगे। आज के इस अहंकारी दौर में जो भी अपनी इच्छाओं की पूर्ति नहीं कर पाता, उसे असफल करार दिया जाता है। लेकिन 7 अरब से ज़्यादा आबादी वाली हमारी पृथ्वी पर संसाधनों के अत्याधिक उपभोग की जटिलताएं साफ तौर पर दिखने लगी हैं. क्या हमारी धरती की दयनीय स्थिति ये साबित करने के लिए काफी नहीं है कि यह ‘लालच का प्रपंच’, जिसकी आड़ में हम अर्जित करने, ओहदा और ताक़त हासिल करने की होड़ में लगे हैं, इसका अब अंत आ गया है? या ज़्यादा से ज़्यादा हासिल करने की हमारी चाहत, अभी भी हमारी प्रकृति का अपरिहार्य हिस्सा है? हम इस फिल्म में लालच के मुख्य तत्वों की खोज पर निकले हैं. और इस सफ़र में हम उन लोगों की कहानियां बता रहे हैं, जो या तो ख़ुद अपराधी हैं या पीड़ित हैं या फिर सिर्फ एक इच्छुक उपभोक्ता हैं, लेकिन वो सभी इस बदलते आदर्शों के दौर में अपराध में
Landed here from a link? Roll your own.
🎲 Roll the DicePlayed through the official embedded player. Watch on YouTube.