पुर्तगाल का ‘रास्पबेरी वीज़ा’ [Portugal's ‘Raspberry Visa’] | DW Documentary हिन्दी
DW Documentary हिन्दी28:272022
23.11.2021 - पुर्तगाल में, दक्षिण एशियाई प्रवासी कामगार उन रास्पबेरियों को चुनने का काम करते हैं, जिनकी यूरोपीय बाज़ार में भरमार है. ये कमर तोड़ने वाला काम है, जिसमें एक घंटे काम का वेतन, 4 यूरो से भी कम है, और दिनभर में 10 घंटों की मेहनत है. इसका प्रलोभन है पुर्तगाली पासपोर्ट मिलने की धुंधली उम्मीद. पुर्तगाल के इन रास्पबेरी बाग़ों वाले इलाकों में कामगार ढूंढना कठिन है. इसीलिए यहां की सरकार ने एक तरकीब निकाली कि 7 साल यहां काम करने पर, पुर्तगाल की नागरिकता दी जाएगी. इसी उम्मीद में कुछ 20 हज़ार विदेशी प्रवासी कामगार इन बाग़ों में मज़दूरी करने चले आए. इन्हीं में से एक हैं भारत के गियान पॉल. वे पिछले पांच सालों से इन बाग़ों में काम कर रहे हैं और बेटे को वॉट्सऐप पर बड़ा होता देख रहे हैं। लेकिन उनका कहना है कि यूरोपीय संघ का पासपोर्ट मिलने के बाद उन्हें 186 से ज़्यादा देशों में जाने की आज़ादी होगी, इसलिए ये त्याग सही है. वो एक दिन अपनी पत्नी और बेटे को भी पुर्तगाल लाना चाहते हैं. उन्हें लगता है कि ये देश उनके लिए पूरी दुनिया घूमने की कुंजी है. लेकिन गियान पॉल जैसे कई दूसरे कामगारों के लिए
Landed here from a link? Roll your own.
🎲 Roll the DicePlayed through the official embedded player. Watch on YouTube.