सोने वाली सड़क - दुनिया की सबसे लंबी बस यात्रा [Transoceânica] | DW Documentary हिन्दी
DW Documentary हिन्दी42:322022
11.02.2017 - तट से तट तक, हमारी पांच भागों वाली श्रृंखला, "ट्रांसओशेनिका" एक अन्तरमहासागरीय यात्रा फिल्म है जो हमें दक्षिण अमेरिका की आत्मा की गहराई तक ले जाती है. हम रियो दे जनेरो से लीमा तक 100 घंटे में 6300 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं और इस सफ़र में दुनिया में सबसे लंबी और सीधी बस यात्रा करते हैं. इस तीसरे एपिसोड में हमारी बस ब्राजील से सीमा पार पेरू जाती है, जहां सोने की अवैध खुदाई करने वालों पर छापा मारा जा रहा है ... ब्राज़ील के सबसे पश्चिमी राज्य आक्रे के लोग, पड़ोसी पेरू के साथ व्यापार में रुचि नहीं रखते हैं. हालांकि दक्षिण अमेरिका के पूर्वी छोर से पश्चिमी छोर तक सड़क मार्ग के पूरा होने के साथ यह बहुत आसान हो गया है. पेरू के बंदरगाहों के माध्यम से भी ब्राज़ील का कोई माल एशिया नहीं भेजा जाता है. ट्रांसओशेनिका हाईवे का मकसद अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देना था, लेकिन यह सुदूर क्षेत्र अभी भी इसके लिए तैयार नहीं है. दूसरी ओर, पेरू के अमेजन इलाके में, इस नई सड़क ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं। एंडीज से नीचे आने की यात्रा में पहले कई दिन लगते थे, अब यह कुछ ही घंटों की हो कर रह गयी है.
Chegaste aqui por um link? Lança tu também.
🎲 Lançar os DadosReproduzido pelo leitor oficial incorporado. Ver no YouTube.